Advertisements




महिला सशक्तिकरण के प्रतीक हैं सावित्री बाई फुले

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास के न्यू केसलपुर (निचितपुर) में शनिवार को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि दी गई। भाकपा-माले के महिला मोर्चा अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन नेत्री सरस्वती देवी ने कहां कि सावित्रीबाई फुले महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने महिला शिक्षा, महिला अत्याचार, बाल विवाह, विधवा पुनर्विवाह जैसे प्रथाओं के खिलाफ आवाज बुलंद किया था। समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया। कार्यक्रम में पूजा कुमारी, आरती देवी, अंजू देवी, चंचल कुमारी, संजो देवी, पांवा देवी आदि उपस्थित रही।




