Advertisements


























































महिला के साथ छेड़खानी, थाना में शिकायत
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के मलिकडीह की 40 वर्षीय रूपाली देवी ने अपने गांव के ही 26 वर्षीय कन्हाई मोदक के खिलाफ छेड़छाड़ एवं मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए बलियापुर थाना में लिखित शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि उक्त युवक बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे उसके घर पर आ धमका और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। महिला का इलाज बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





