महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने पद से दिया इस्तीफा

Advertisements

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने पद से दिया इस्तीफा

अश्लील टिप्पणी और गाली गलौज करने वाले के खिलाफ पार्टी से मदद नहीं मिलने से लिया फैसला 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा शनिवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गूंजन सिंह को भेजा है। इस्तीफा भेजने का कारण बताते हुए दुर्गा शर्मा ने कहा कि उनके मुहल्ले में रहनेवाले एक पुरुष ने अश्लील शब्दों का उपयोग करते हुए उनके साथ गाली गलौज की। यहां तक कहा कि तुम्हारी पार्टी कितना तुम्हे सुरक्षा देगी हम देख लेंगे।

बताया कि उन्होंंने इसकी शिकायत गिरिडीह नगर थाना को लिखित रूप से दी। मोबाइल के माध्यम से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरिडीह एवं पार्टी के कई नेताओं को सूचना दी, परंतु अफसोस ना तो थाना से कोई मदद मिली और ना ही पार्टी से। कहा कि जब मैं खुद ही अपनी गरिमा नहीं बचा सकती तो अन्य महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा का झूठा आश्वासन कैसे दें सकती हूं। इसी से क्षुब्ध होकर इस्तीफा भेज रही है। दुर्गा शर्मा ने कहा कि मेरा इस्तीफा मंजूर करते हुए हमें पदमुक्त कर दिया जाए। साथ ही मैं पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रही हूं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top