महिला दिवस पर रोटरी क्लब ने नर्सों व महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

Advertisements

महिला दिवस पर रोटरी क्लब ने नर्सों व महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर की ओर से एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल गिरिडीह की नर्सों तथा रानी लक्ष्मीबाई स्कूल गिरिडीह की महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी सेवा और समर्पण को देखते हुए उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

इस अवसर पर क्लब के सचिव सीए रवि गाड़िया, कोषाध्यक्ष दीपक संथालिया, विकास शर्मा, सुजय गुप्ता, संयोजक अनिल मिश्रा, मनीष गुप्ता, राजेंद्र तरवे, दीपक चिरानिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के योगदान की प्रशंसा⁷ की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top