



महिला दिवस पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह

डीजे न्यूज, धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेताजी सुभास चंद्र बोस समिति श्यामनगर मे रक्तदान सह महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
शिविर मे भूली वार्ड संख्या 15 से रेमा सिंह, वार्ड संख्या 16 से अरुणा कुमारी, वार्ड संख्या 17 से मो इम्तिहान अंसारी मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों को पौधा, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही एस जे एस के ब्लड कोर्डिनेटर सुदीप पांडेय ने रक्तदाताओं को रक्त सम्बंधित जानकारी दी। शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास, नेताजी सुभास चंद्र बोस समिति के संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू, अध्यक्ष राकेश कांति विश्वास, रोटी बैंक युथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर, सचिव दिलबाग़ सिंह, सोनू कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव बनर्जी, मुकेश कुमार, संदीप साव, सुजल साव, शुभम साव, रिंकल, अंकिता विश्वास, अर्पिता विश्वास, पूर्णिमा विश्वास, मंजू सिंह, देबजानी मुख़र्जी, पम्पा बनर्जी आदि थे।



