महेशपुर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक गंभीर रूप से जख्मी

Advertisements

महेशपुर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक गंभीर रूप से जख्मी

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ के पास हाइवे पर सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में कंटेनर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
चालक कंटेनर को तेज रफ्तार से चलाते हुए कोलकाता की ओर जा रहा था।  इसी क्रम में सड़क पार करने की कोशिश कर रहे एक ट्रेलर के पिछले हिस्से से कंटेनर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत कर चालक को बाहर निकाला। जख्मी चालक को तत्काल बेहतर उपचार के लिए धनबाद भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है।
दुर्घटना के कारण लगभग 7–8 घंटे तक हाइवा पर वाहनों का परिचालन ठप रहा। इस दौरान पुलिस ने सर्विस रोड से वाहनों का परिचालन जारी रखा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top