महेंद्र सिंह के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प, बगोदर संकल्प सभा के लिए रवाना हुए माले कार्यकर्ता

Advertisements

महेंद्र सिंह के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प, बगोदर संकल्प सभा के लिए रवाना हुए माले कार्यकर्ता

डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह):

भाकपा माले के दिवंगत विधायक महेंद्र सिंह की 21वीं बलिदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिरनी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान “महेंद्र सिंह तुम जिंदा हो, खेतों में खलिहानों में, जनता के अरमानों में” जैसे गगनभेदी नारों के साथ पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं बुद्धिजीवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव शेखर शरण दास ने कहा कि स्वर्गीय विधायक महेंद्र सिंह का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके सपनों को साकार करने के लिए भाकपा माले लगातार संघर्ष करती रहेगी और पुलिसिया जुल्म व अन्याय के खिलाफ जनता का आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सभा के उपरांत बिरनी से हजारों की संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता बगोदर में आयोजित संकल्प सभा के लिए रवाना हुए, जहां महेंद्र सिंह के संघर्षों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।

इस मौके पर भाकपा माले नेता सीताराम सिंह, मुनावती बैठा, बबलू खान, हरिहर दास, राजकिशोर रजक, विष्णुदेव वर्मा, रामसहाय यादव, जगदीश बैठा, अशोक बैठा, राजेश विश्वकर्मा, मुंशी विश्वकर्मा, राजेन्द्र तुरी, संजय तुरी, भोला तुरी, महेंद्र दास, नरसिंह राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top