महेंद्र सिंह के बलिदान दिवस पर बगोदर में 16 जनवरी को होगी संकल्प सभा, बिरनी में भाकपा माले ने फ्लैग मार्च निकाल भाजपा पर बोला हमला

Advertisements

महेंद्र सिंह के बलिदान दिवस पर बगोदर में 16 जनवरी को होगी संकल्प सभा, बिरनी में भाकपा माले ने फ्लैग मार्च निकाल भाजपा पर बोला हमला

डीजे न्यूज, बिरनी, गिरिडीह : 16 जनवरी को विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह के बलिदान दिवस पर आहूत संकल्प सभा की तैयारी को लेकर

भाकपा माले ने सोमवार शाम को

बिरनी, भरकट्टा, बलीडीह व जटहाआम में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च पलौंजिया हाट मैदान से निकल बिराजपुर, सिमराढाब, कुबरीटांड़, बरहमसिया होते नवादा -बरहमसिया चौक विभिन्न नारे लगाते हुए पहुंचा। फ्लैग मार्च नुक्कड़ सभा मे तब्दील हो गया। वक्ताओं ने कहा अपने हक अधिकार की लडाई को लडना ही माले की पहचान है। मनरेगा एक्ट को खत्म कर दिया है। मजदूरों की मजदूरी पर हमला किया गया है। मजदूरों को मजदूरी तय करने का अधिकार नहीं है। एक साजिश के तहत मजदूरों पर हमला किया गया है। बालू के नाम पर गरीब किसान मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। केंद्र सरकार अपने उद्योगपति दोस्तों को जल, जंगल, जमीन सौंपने की साजिश कर रही है।

सबका साथ सबका विकास के नाम पर दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को हक अधिकार मार कर छात्रवृत्ति को केंद्र सरकार ने रोक दी है। गरीबों का राशन कार्ड नहीं बन रहा है। गरीब अब भी आवास से वंचित हैं। पंचायतों का अधिकार केंद्र सरकार समाप्त करने की साजिश रच रही है। भागवन के नाम पर अंधेरगर्दी कर रहे हैं। भाजपा के लोग भगवान को भी ठग रहे हैं। गरीब किसान मजदूरों के सवालों को लेकर 16 जनवरी को महेंद्र सिंह के बलिदान दिवस पर संकल्प लेने की आवश्यकता है। बिरनी के 28 पँचायत से करीब 15 हजार लोग महेंद्र सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर संकल्प सभा मे पहुंचेंगे। भाकपा माले संकल्प सभा मे भाकपा माले के करीब 50 हजार की संख्या में समथक पहुंचेंगे। संकल्प सभा के द्वारा बता देंगे कि महेंद्र सिंह कौन थे।महेंद्र सिंह वही थे जो अब भी इस क्षेत्र की जनता भी नही बल्कि पूरे झारखंड की जनता के कानों में उनकी आवाज गूंज रही है। फ्लैग मार्च प्रखंड सचिव सह उप प्रमुख शेखर शरण दास के नेतृत्व में किया गया। प्रमुख रामु बैठा, सीताराम सिंह, संतोष दास, मुंशी विश्वकर्मा, इम्तियाज अली, सीताराम पासवान, रामविलास पासवान, गोपाल पंडित, रामसहाय यादव, टेक नारायण सिंह, सहदेव यादव, इजरायल अंसारी आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top