महाशिवरात्रि पर मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने शिवालयों में टेका मत्था, स्वच्छ व समृद्ध गिरिडीह का लिया संकल्प

Advertisements

महाशिवरात्रि पर मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने शिवालयों में टेका मत्था, स्वच्छ व समृद्ध गिरिडीह का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपने धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत नर्मदा धाम से की, जहां जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और आरती में भाग लेकर गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

इसके बाद डॉ. चौधरी ने नगर के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी दर्शन-पूजन किया तथा श्रद्धालुओं से मिलकर महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण का प्रेरणादायी पर्व है।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक स्वस्थ, स्वच्छ और सुव्यवस्थित गिरिडीह का निर्माण करना है। नगर के विकास के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।

डॉ. चौधरी ने आश्वस्त किया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर प्रमुख त्योहारों एवं धार्मिक अवसरों पर मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास केवल आधारभूत संरचनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के साथ समग्र विकास ही सच्चा नगर विकास है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने एक स्वस्थ, स्वच्छ एवं विकसित गिरिडीह के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top