



महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देवरी में निकली भव्य शोभा यात्रा

महादेव पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ सह शिवरात्रि महोत्सव
डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : देवरी प्रखंड स्थित महादेव पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ सह शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम को लेकर शनिवार देर शाम को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा यज्ञ समिति के अध्यक्ष गौतम गिरी, कोषाध्यक्ष बद्री गिरी, सचिव श्रीराम गिरी व महेंद्र गिरी के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ यज्ञ स्थल के परिक्रमा की। इसके बाद मानकुंवर बाबा, देवरी देवी मंडा, दुर्गा मंदिर देवरी, हनुमान मंदिर सहित कई जगहों का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर उक्त यात्रा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस बाबत अध्यक्ष गौतम तिवारी ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले रुद्र महायज्ञ का आज चौथा दिवस है जिसके उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई है। मौके पर अजय कुमार, उपेंद्र गिरी, पवन गिरी, बीरेंद्र गिरी, बालेश्वर गिरी, शिव कुमार, चंदन सिंह, गुलशन कुमार, प्रिंस कुमार, तन्नू कुमारी, मौसम कुमारी, प्रकाश चौधरी, रानी कुमारी, सोनी कुमारी, प्रतिमा देवी, लक्ष्मी देवी, अंशिका राज, मनोज राय सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद थे।




