महाराष्ट्र नगर निगम में जीत पर धनबाद में जश्न विधायक राज ने कहा-सशक्त नेतृत्व और मजबूत संगठन की निर्णायक मुहर है यह जीत

Advertisements

महाराष्ट्र नगर निगम में जीत पर धनबाद में जश्न

विधायक राज ने कहा-सशक्त नेतृत्व और मजबूत संगठन की निर्णायक मुहर है यह जीत

डीजे न्यूज, धनबाद: महाराष्ट्र नगर निगम भगवामय होने, भाजपा के निगम चुनाव में रिकॉर्ड मत से जीतने पर सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने हर्ष व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, सशक्त नेतृत्व और मजबूत संगठन की निर्णायक मुहर है।
महाराष्ट्र की देवतुल्य जनता और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद ही जन-जन की प्राथमिकता है।
महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और मजबूत संगठनात्मक क्षमता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि 2026 की शुरुआत भाजपा की ऐतिहासिक विजय से होना आने वाले समय की दिशा और दशा को स्पष्ट करता है।
जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने कहा कि महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत ऐतिहासिक है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भाजपा सरकारों के विकास कार्यों का प्रतिफल है।
हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, महेश पासवान, पुरुषोत्तम रंजन, अजय निषाद, नित्यानंद मंडल, रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, मनोज गुप्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, रंजय सिंह हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top