Advertisements




महारैली की तैयारियों पर चर्चा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): लालाडीह गांव में सोमवार को कुर्मी समाज की बैठक हुई। कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने तथा कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 2 दिसंबर को धनबाद तथा 11 जनवरी को रांची में आयोजित होने वाले आक्रोश महारैली एवं सभा को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। शीतल ओहीदार, अजय कुमार महतो, चौधरी चरण महतो, राजू महतो, मुक्तेश्वर महतो, अशोक महतो, परमानंद महतो, परमेश्वर महतो आदि थे।
