महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में झरिया से बैंक मोड़ तक रोड शो

Advertisements

महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में झरिया से बैंक मोड़ तक रोड शो

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार के पक्ष में झरिया से बाटा मोड़ तक भव्य विजय संकल्प रैली एवं विशाल रोड शो का आयोजन किया गया। रैली के उपरांत एक बड़ी आमसभा भी आयोजित हुई।
सभा को जिलाध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु त्रिपाठी, योगेंद्र यादव, अजय दास सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने जनता से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
बाघमारा में कतरास से लोयाबाद तक निकाली गई विजय संकल्प रैली पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। रैली में मुख्य रूप से बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, धनेश्वर महतो सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं आम नागरिक शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top