महापौर पद के तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

Advertisements

महापौर पद के तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को धनबाद नगर निगम के महापौर के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी हुई। सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो के नेतृत्व में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी  विशाल कुमार पांडेय ने स्क्रुटनी
की।

स्क्रुटनी के बाद अखिलेश्वर महतो, डॉ सुशील कुमार एवं पुष्पा कुमारी का नामांकन रद्द किया गया।

महापौर के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। स्क्रुटनी के बाद अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध,  इंदु देवी,  उमेश पासवान,  कुसुम देवी, चंद्र शेखर अग्रवाल,  जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, नीलम मिश्रा, मोहम्मद परवेज खान, प्रकाश कुमार,  बिनोद कुमार सिंह, भृगु नाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी,  रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह,  राहुल कुमार चौहान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी,  लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु कुमार चंद्रा, शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार,  संजीव सिंह तथा के.सी. सिंहराज सहित 30 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाया गया।

शुक्रवार को नाम वापस लेने की तिथि तथा 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top