महापौर के लिए एक व वार्ड पार्षद के 76 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

Advertisements

महापौर के लिए एक व वार्ड पार्षद के 76 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को महापौर पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। वहीं वार्ड 1 से वार्ड 55 तक 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

आज वार्ड 1 से 5 के 5, वार्ड 6 से 10 के 14, वार्ड 11 से 15 के 8, वार्ड 16 से 20 के 4, वार्ड 21 से 25 के 1, वार्ड 26 से 30 के 2, वार्ड 31 से 35 के 8, वार्ड 36 से 40 के 8, वार्ड 41 से 45 के 11, वार्ड 46 से 50 के 11 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 4 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

महापौर के पद के लिए मंगलवार तक कुल 46 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि वार्ड पार्षद के पद के लिए 652 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें वार्ड 1 से 5 तक के 69, वार्ड 6 से 10 के 14, वार्ड 11 से 15 के 50, वार्ड 16 से 20 के 41, वार्ड 21 से 25 के 47, वार्ड 26 से 30 के 65, वार्ड 31 से 35 के 52, वार्ड 36 से 40 के 43, वार्ड 41 से 45 के 46, वार्ड 46 से 50 के 77 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 78 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

नगर निकाय चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 4 फरवरी है। प्रत्याशी अपना नामांकन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक दाखिल कर सकेंगे। 5 फरवरी को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। 6 फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top