महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का हुंकार, टावर चौक पर फूटा आक्रोश

Advertisements

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का हुंकार, टावर चौक पर फूटा आक्रोश

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

गिरिडीह जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को टावर चौक पर रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए और आमजन की पीड़ा को सड़कों पर उजागर किया।

 

“गैस के दाम कम करो”, “महंगाई पर रोक लगाओ”, “मोदी सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारों से टावर चौक गूंज उठा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि महंगाई ने महिलाओं की रसोई तबाह कर दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने चुनावी वादों के विपरीत आम जनता को सिर्फ बोझ ही दिया है।

 

उन्होंने कहा, “जब यह सरकार आई थी तो कहा गया था कि अच्छे दिन आएंगे, लेकिन हकीकत में आज महिलाएं गैस सिलेंडर भरवाने के लिए भी जूझ रही हैं।”

 

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा, महिला कांग्रेस की रोशनीटा हेंब्रम, इशरत परवीन, बेबी देवी, अंजुम परवीन, सीता देवी, अंजू कुमारी, पूर्णिमा देवी समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

 

महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द महंगाई पर काबू नहीं पाया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। यह प्रदर्शन आम जनता की पीड़ा को आवाज देने का एक कदम बताया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top