


महान व्यक्तित्व के धनी थे विनोद बाबू: विधायक अरूप,
अलग राज्य आंदोलन में अहम भूमिका: विधायक चंद्रदेव,
पढ़ो और लड़ो के नारे को मजबूत करने की जरूरत: पूर्व विधायक आनंद
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो की 102 वी जयंती पर मंगलवार को बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीबीएम इंटर कॉलेज विकास समिति की ओर से बलियापुर बाजार चौक से पारंपरिक नटवा नृत्य के साथ झांकी निकाली ग ई, जो कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए कॉलेज प्रांगण पहुँची। कॉलेज परिसर स्थित विनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ग ई।
महान व्यक्तित्व के धनी थे विनोद बाबू: विधायक अरूप
आनंद महतो सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने विनोद बाबू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान व्यक्तित्व के धनी बताया। उन्होंने झारखंड के विकास के लिए उनके विचारों पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अलग राज्य आंदोलन में अहम भूमिका: विधायक चंद्रदेव
सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने विनोद बाबू को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के पुरोधा बताया। कहा की उन्होंने समाज को शिक्षित बनाने के लिए जगह-जगह शिक्षण संस्थान खोले। उनके विचारों पर चलने की जरूरत है।
पढ़ो और लड़ो के नारे को मजबूत करने की जरूरत: पूर्व विधायक आनंद
अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक आनंद महतो ने विनोद बाबू के पढ़ो और लड़ो के नारे को मजबूत करने की बातें कहीं।
प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित
समारोह के दौरान इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मनित किया गया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, हाजी अजीज खान, गणेश महतो, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, गुरचरण सिंह, प्राचार्य डॉ राकेश कुमार महतो, काशीनाथ मंडल, बुधन लाल महतो, प्रेमचंद महतो, भोलानाथ महतो समेत सैकड़ो थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर वरुण सरकार कर रहे थे।

