महान विचारक और राष्ट्रवादी थे पंडित दीनदयाल: सांसद कालीचरण

Advertisements

महान विचारक और राष्ट्रवादी थे पंडित दीनदयाल: सांसद कालीचरण
डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के तत्वावधान में जिला कार्यालय में एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई ग ई।
अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक और राष्ट्रवादी थे। उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों और विचारों को याद करने का अवसर मिलता है। उनका मूल मंत्र कार्यकर्ताओं का सम्मान था। वे जनसंघ के संस्थापक सदस्य में से एक थे।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, पंडित जी हम सबों के प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। आजादी के उपरांत भारत की व्यवस्था कैसी हो उसके ऊपर अनेक विमर्श हुए हैं। उनमें से सबसे कारगर और भारतीय मूल्यों के आधार पर कोई विचार हमारे सामने आता है तो वह है  एकात्म मानव दर्शन।
जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। वे अंत्योदय  के प्रबल समर्थक थे और मानते थे कि देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोड़कर गरीबी रेखा से ऊपर उठाना ही सच्ची सेवा है। संचालन महामंत्री मानस प्रसून ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, राजकुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद , महेश पासवान , शेखर सिंह,  विष्णु त्रिपाठी, प्रियंका देवी ,उचित महतो, योगेंद्र यादव , मंडल अध्यक्ष शनि रवानी, अवधेश शाह, राजा राम दत्ता, शिवांश श्रीवास्तव ,कपूर रवानी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top