Advertisements




मेयर संजीव से मिला श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन का प्रतिनिधिमंडल
डीजे न्यूज, धनबाद: श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मेयर संजीव सिंह से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा प्रतीकात्मक रूप से एक हवाई जहाज का मॉडल भेंट कर धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर अपना समर्थन और उम्मीद भी व्यक्त की।
संजीव सिंह ने प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धनबाद के समग्र विकास और क्षेत्र की आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।



