



मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने किया बाबूडीह में जनसंपर्क

जनता ने दिया आशीर्वाद और समर्थन
डीजे न्यूज, धनबाद:
नगर निगम चुनाव के तहत चल रहे जनसंपर्क अभियान के क्रम में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने शनिवार को बाबूडीह के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारी समर्थन के साथ जीत का आशीर्वाद दिया। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने एक स्वर में नगर के समग्र विकास के लिए संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया।
संजीव सिंह ने बाबूडीह की देवतुल्य जनता के स्नेह, विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव धनबाद के उज्ज्वल भविष्य और विकास की नई दिशा तय करेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनका पहला दायित्व होगा।




