मेयर प्रत्याशी संजीव के नामांकन को ऎतिहासिक बनाने की बनी रणनीति

Advertisements

मेयर प्रत्याशी संजीव के नामांकन को ऎतिहासिक बनाने की बनी रणनीति

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के नामांकन को ऐतिहासिक एवं प्रभावशाली बनाने हेतु व्यापक तैयारियों की समीक्षा एवं रणनीति तय करना था।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नामांकन के दिन रानी बांध तालाब के पास सभी एकत्रित होंगे।  यहां से सभी कार्यकर्ता संगठित होकर नामांकन स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।
इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने मंडल से अधिकतम संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के जुटान, अनुशासन, समयबद्धता एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
भाजपा धनबाद महानगर जिला ने अपील की कि सभी कार्यकर्ता निर्धारित समय पर एकत्रीकरण स्थल पर पहुंचकर संगठन की एकजुटता और ताकत का परिचय दें तथा मेयर प्रत्याशी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाएं।
संचालन महामंत्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन धनेश्वर महतो ने किया। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, राजकिशोर जैना, अभिमन्यु कुमार, विभा रानी सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, नित्यानंद मंडल, अनिल सिन्हा,गीता सिंह, योगेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष हुलास दास, रंजय सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, मनोज रिंकू, सत्येंद्र मिश्रा, टुन्ना सिंह सहित कई अन्य थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top