मेयर प्रत्याशी नागेश्वर ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र को दिया समर्थन

Advertisements

मेयर प्रत्याशी नागेश्वर ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र को दिया समर्थन

डीजे न्यूज, गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। इस दौरान नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र चौधरी को महापौर प्रत्याशी नागेश्वर दास ने अपना समर्थन दिया।

इस दौरान नागेश्वर दास ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के मिर्देश पर अपना समर्थन भाजपा के समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी को दिया है। उनकी जीत सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि नागेश्वर दास गिरिडीह जिले में दलित समाज के बड़े नेता है। हर वर्ग में उनका जनसमर्थन है। उनके समर्थन से हमलोग और भी मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि गिरिडीह की जनता पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में आशिर्वाद देने के लिए तैयार है।
मौके पर सुभाष सिंहा, इनोद साव, राजेश जायसवाल, शैबाल घोष मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top