मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बनाई रणनीति 

Advertisements

मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बनाई रणनीति

 

नगर निगम चुनाव में भाजपा मजबूती से मैदान में खड़ी है : आदित्य साहू

 

बागियों पर होगी कार्रवाई, विकास, पारदर्शिता और जनसेवा भाजपा की प्राथमिकता

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सोमवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। पत्रकारों से बातचीत में आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस वंशवादियों की पार्टी है, जहां परिवार और खास लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और निष्ठा के बल पर आगे बढ़ सकता है।

वहीं नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी के अलावा पार्टी के बागी उम्मीदवारों के मुद्दे पर कहा कि संगठन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जो भी पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाएगा, उस पर संगठन स्तर पर विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि बागियों को लेकर जल्द ही संगठन अपना निर्णय सार्वजनिक करेगा। कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा पूरी मजबूती के साथ मैदान में है और जनता का भरोसा पार्टी के साथ है। विकास, पारदर्शिता और जनसेवा भाजपा की प्राथमिकताएं हैं। मौके पर पूर्व मंत्री राज पालिवार, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top