मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर को समर्थन देगी भाकपा माले

Advertisements

मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर को समर्थन देगी भाकपा माले

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भाकपा माले कतरास अंचल कमेटी की बैठक शनिवार को  स्थानीय कार्यालय में  देवनंदन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड हलधर महतो ने धनबाद नगर निगम चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित मेयर उम्मीदवार शेखर अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं माफियाओं के खिलाफ मजदूर, किसान, छोटे व्यवसायी, गोलबंद होकर चंद्रशेखर अग्रवाल की जीत सुनिश्चित करेंगे। कार्यकर्ता वार्ड 1 से लेकर 6 नंबर वार्ड तक जनसंपर्क चलाएं और मेयर एवं वार्ड पार्षद समर्थित उम्मीदवारों को विजय बनाएं । बैठक में सुनील महतो, रॉबिन महतो, शंकर महतो, दिलीप महतो, लाल महतो, मानिक महतो, दीनदयाल रवानी, लखन भुइयां, कपूर पंडित, हेतु साव, गोलू महतो, शंकर प्रजापति, सृष्टिधर महतो, शिवा प्रजापति, विकास प्रजापति, बजरंगी प्रजापति, टिंकू पंडित, पूनम देवी, जामनी देवी, लकी बेसरा आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top