

मेहनतकश वर्ग के लोगों की अंतिम उम्मीद है भाकपा माले: विधायक अरूप
डीजे न्यूज, धनबाद: एलसी रोड स्थित विवाह भवन में चल रहे दो दिवसीय भाकपा माले का जिला स्तरीय सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ। सम्मेलन में सांगठनिक विस्तार, वैज्ञानिक समाज का प्रचार-प्रसार तथा संप्रदाय शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। प्रतिनिधि सत्र की अध्यक्षता सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडली कॉo आगम राम, हरि प्रसाद पप्पू, सुभाष चटर्जी, नागेंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद, मनोरंजन मल्लिक एवं पिंकी देवी ने किया। सम्मेलन में जिला के 42 प्रतिनिधियों ने प्रतिवेदन के बहस में भाग लेकर सुझाव व प्रस्ताव दिया। जिसे स्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से प्रतिवेदन दस्तावेज को पारित किया गया।
इस दौरान माले राज्य कमेटी के सदस्य सह निरसा विधायक कॉo अरूप चटर्जी ने भाकपा माले को मेहनतकश वर्ग के लोगों कि अंतिम उम्मीद बताते हुए कहा कि माले का साथी धनबाद ही नहीं पूरे राज्य के मुद्दों को सड़क से सदन तक रखते हैं। सरकार में रहने के बाद भी समाज हित में मजदूर किसानों के हित में संघर्ष करते है। उन्होंने लोगों से लाल झंडा के संघर्ष और शहादत की याद दिलाई।
राज्य कमेटी के सदस्य सह सिंदरी विधायक कॉo चंद्रदेव महतो ने कहा कि लाल झंडा ने झारखंड अलग राज्य कि लड़ाई एo केo राय, बिनोद बाबू और शिबु सोरेन के नेतृत्व मे की। अलग राज्य के संघर्ष में सर्वाधिक साथी शहीद हुए। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड को अस्थिर करने का आरोप लगाया।
पी बी सदस्य कॉo हल्धर महतो ने कहा कि माले की नीतियां और संघर्ष को जमीनी स्तर पर ले जाने की जरूरत है और इसके साथ ही लोगो को मार्क्सवादी विचार से भी प्रशिक्षित करना होगा।
सम्मेलन के अंत में राज्य कमेटी के सदस्य कॉo पूनम महतो पर्यवेक्षक के रूप में एवं राज्य कमेटी के साथी पवन महतो सह पर्यवेक्षक के देख रेख में धनबाद जिला कमेठी का गठन किया गया। कमेटी में सर्वसम्मति से जिला सचिव के रूप में कॉo बिन्दा पासवान को बनाया गया।
प्रतिनिधि सभा में कॉo उपेन्द्र सिंह, निताई महतो, शेख रहीम, कार्तिक प्रसाद, हरेंद्र सिंह, आनंदमय पाल, सम्राट चौधरी, कृष्णा सिंह, टूटुन मुखर्जी, बादल बाउरी, संतु चटर्जी, सबूर गोराई, गणेश महतो, गणेश चौरसिया, संतोष रवानी, गोपाल महतो, विश्वजीत राय, कल्याण घोषाल, जयदीप बनर्जी, दिलीप राम, विजय पासवान, सहदेव सिंह, सीमा पासवान, बिजली देवी, सुहागिनी देवी, याकूब अंसारी, ठाकुर महतो, मनीष यादव, राणा चटराज, अमरेश चक्रवर्ती, श्रीकांत सिंह, सुभा सिंह, अशोक चटर्जी, श्रीराम विश्वकर्मा, मोनाज अख्तर, छोटन चटर्जी, काशीनाथ मंडल, देवाशीष पांडे, तुलसी रवानी , राजेन्द्र पासवान, अख्तर हुसैन, किशोर लाला, प्रलय चक्रवर्ती, रमेश दास, हरि मुर्मू, सखी दास, रणजीत दास, बबलू महतो, मंगल महतो आदि उपस्थित थे।
