मीडिया को हरा पुलिस टीम और समाजसेवी को हरा जनप्रतिनिधि की टीम फाइनल में पहुंची

Advertisements

मीडिया को हरा पुलिस टीम और समाजसेवी को हरा जनप्रतिनिधि की टीम फाइनल में पहुंची

पचंबा सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता : दोनों टीमों के बीच रविवार को होगी खिताबी भिडंंत

डीजे न्यूज, पचंबा(गिरिडीह) : इंडियाडीह मिशन मैदान, पचम्बा में जनकल्याण समिति, नवदीप नर्सिंग होम एवं ओम वैष्णवी नर्सिंग होम के बैनर तले आयोजित सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें खेल भावना और आपसी भाईचारे का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
प्रतियोगिता का पहला मैच मीडिया बनाम पुलिस के बीच खेला गया, जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पुलिस टीम ने जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मुकाबला समाजसेवी बनाम जनप्रतिनिधि टीमों के बीच हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधि की टीम ने विजय हासिल की।
आज के मैचों में बतौर अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष डॉ. रियाज अहमद एवं झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल को सामाजिक सद्भाव, स्वास्थ्य जागरूकता एवं आपसी समन्वय को बढ़ावा देने वाला बताया।
आयोजकों ने बताया कि कल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस बनाम जनप्रतिनिधि टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों और आम जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर फाइनल मैच का आनंद लें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top