मध्य विद्यालय रूदी कपुरिया के विज्ञान शिक्षक धनंजय का निधन 

Advertisements

मध्य विद्यालय रूदी कपुरिया के विज्ञान शिक्षक धनंजय का निधन 

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : मध्य विद्यालय रूदी कपुरिया के विज्ञान विषय के शिक्षक धनंजय भदानी (58 वर्ष) का निधन रविवार को हो गया। वह कतरास बाजार एल आइसी कार्यालय के समीप स्थित किराए के मकान में रहते थे। सुबह में अचानक तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए उन्हें निचितपुर क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांचोंपरांत मृत घोषित कर दिया। दिवंगत धनंजय मूलत: जहानाबाद जिला के टेहटा प्रखंड अंर्तगत मखदुमपुर के रहने वाले थे। अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को पैतृक गांव ले जाया गया है। उनके दो पुत्र हैं। एक पुत्र अहमदाबाद में कार्यरत हैं, जबकि दूसरा सीए की तैयारी कर रहा है।‌ उनके निधन की खबर सुनकर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। डीएस ई आयुष कुमार, डीईओ अभिषेक झा, बाघमारा के बीईईओ अशोक कुमार पाल, राजकुमार वर्मा, दिलीप कर्ण, मनोज झा, विजय रंजन तिवारी, राजकुमार ठाकुर, संजीव प्रसाद, रजनी कुमारी, मदन मोहन महतो‌सहित काफी संख्या में शिक्षक कतरास पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 

1993 में दिया योगदान: स्व. धनंजय 1993 बैच के शिक्षक हैं। एक शिक्षक के तौर पर उन्होंने पहला योगदान एमटी मध्य विद्यालय रामपुर में दिया था। इस स्कूल में उन्होंने बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में भी शिक्षा का अलख जगाया। बीस वर्ष तक रामपुर में बच्चों को शिक्षित करने के बाद पदोन्नति के साथ बीते साल उनका स्थानांतरण मध्य विद्यालय रूदी कपुरिया में हुआ था। 

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top