



मध्य पूर्व में फंसे झारखंडियों के लिए सीएमओ की एडवाइजरी जारी, कंट्रोल रूम अलर्ट मोड पर
डीजे न्यूज, रांची : मध्य पूर्व के मौजूदा हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय झारखंड (CMO)ने राज्य के नागरिकों, विशेषकर वहां कार्यरत प्रवासी श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी झारखंडवासियों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति किसी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस कर रहा हो, वह तुरंत झारखंड स्टेट माइग्रेंट कंट्रोल रूम से संपर्क करे। राज्य सरकार ने प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर निगरानी तेज कर दी है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए।
हेल्पलाइन नंबर (2026)
टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1800-3456-526
लैंडलाइन नंबर: 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058
व्हाट्सएप नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432
राज्य सरकार के श्रम विभाग और माइग्रेंट कंट्रोल रूम द्वारा विशेष रूप से गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा जैसे जिलों के श्रमिकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी आपात स्थिति में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।





