

मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत
डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह:
तिसरी प्रखंड के सिंघो गांव निवासी किशोरी यादव की 36 वर्षीय पत्नी उगनी देवी की शनिवार को मधुमक्खी के काटने से मौत हो ग ई। मृतका उगनी देवी अन्य महिलाओं के साथ जलावन लाने के लिए गांव के जंगल गई हुई थी। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उगनी देवी पर हमला कर दिया और उनके सिर सहित पूरे शरीर में डंक मार दिया।
इसके बाद उगनी की तबीयत बिगड़ गई और वह जंगल में ही गिर पड़ी। महिलाओं ने किसी तरह से उगनी को घर लेकर आई। परिजन उन्हें तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले ग ए, जहां से चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें गंभीर स्थिति में बेलाटांड़ अस्पताल लेकर ग ए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इधर उनकी मौत होने से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सिंघो गांव के मुखिया मो हाशिमउद्दीन मृतका के घर पहुंचे और दुःख जताया।
