Advertisements

मधुबन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, दो लोग गंभीर रूप से घायल
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : सोमवार को मधुबन थाना क्षेत्र के कल्याणनिकेतन के समीप एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के अनुसार, एक मोटरसाइकिल मधुबन की ओर से मधुबन मोड़ की ओर जा रही थी, तभी कल्याणनिकेतन सीआरपीएफ कैंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
घटना के बाद कुछ राजगीरों ने रुककर मधुबन थाना को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया, बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गिरिडीह रेफर कर दिया गया।
घायल युवकों की पहचान चिरकी पंचायत के राजो मधुपुर निवासी अशोक कुमार हेंब्रम और राज कुमार, पिता चुरामन महतो के रूप में की गई है।