



मधुबन बचाव संघर्ष समिति की बैठक संपन्न

टुसू पर्व के बाद मधुबन में आमसभा आयोजित करने का लिया निर्णय
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): मधुबन बचाव संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बिनोद बिहारी महतो क्रीड़ा स्थल मधुबन में रविवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता गोपाल महतो ने की। संचालन डेगलाल महतो ने कर रहे थे। बैठक में लोगों ने संकल्प लिया कि माय माटी, अपना मधुबन के अस्तित्व को बचाने के लिए वे पूरी दृढ़ता और एकजुटता के साथ संघर्ष करेंगे। यह निर्णय लिया कि टुसु पर्व के बाद मधुबन में एक विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। इस आमसभा में विशेष समिति प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति, झारखंड विधानसभा के सभी विधायकगण, सांसद, मंत्री एवं पूर्व मंत्रीगण की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में डेगलाल महतो, गोपाल महतो, कमलेश्वर प्रसाद महतो (मुखिया ग्राम पंचायत मधुबन), राजेश महतो, बंशी महतो, स्वरुपानंद महतो, मुकेश महतो, भरत महतो, सुदामा महतो, राजू महतो, स्वरुप मिश्रा, ज्ञानेश तिवारी, राजा घोष, तरुण दे, अरुण दे, भूदेव महतो, शंकर महतो, सुजीत महतो, प्रकाश महतो, कुनाल महतो, कैलाश महतो, बबलू महतो, अशोक कुमार, थानु महतो, भगलु महतो, अजय चौहान, शेखर सुमन, अमित महतो, शंकर भट्टाचार्य, बिकास सिन्हा, मनोज महतो, मिठाई लाल महतो, सचिन चौहान, बाबूलाल गोप, सोमी कुमार, विधानंद महथा, राजेश बनर्जी, बचन तिवारी, अनिल सिंह, सुधांशु महतो, धर्मेंद्र चौहान, अजय मजुमदार संदीप महतो, कृष्णा महतो, सचिन कुमार, प्रकाश कुमार, करण महतो, टी के घोष, सुभाष चंद्र महतो, सुनील चौहान, विमल यादव, तेज नारायण महतो, युधिष्ठिर महतो, धर्मा रवानी, ममता देवी, पति देवी, वर्षा कुमारी, दिल्ली देवी, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी, कुसुम देवी, लक्ष्मीकांत महतो सहित बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।



