मारवाड़ी युवा मंच ने नए अध्यक्ष सुनील सांवरिया का किया अभिनंदन

Advertisements

मारवाड़ी युवा मंच ने नए अध्यक्ष सुनील सांवरिया का किया अभिनंदन
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) :मारवाड़ी युवा मंच, झरिया टीम ने रविवार को मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सांवरिया का राज हॉस्पिटल रोड स्थित कार्यालय में जाकर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं एक कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, सचिव दीपक अग्रवाल, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, पंकज जालुका, मयंक केजरीवाल सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री मधुसूदन अग्रवाल, श्री सुनील अग्रवाल, श्री प्रभास अग्रवाल, श्री धर्म प्रकाश खैतान, श्री मनोज खरकिया एवं श्री गोविंद अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top