



मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने जीता सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : जमशेदपुर में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के लघु अधिवेशन “अभ्युदय” में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए झारखंड की सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब अपने नाम किया। यह सम्मान शाखा के निरंतर सेवा कार्यों, सामाजिक योगदान एवं सक्रियता का प्रतीक है।
शाखा को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ गौ सेवा एवं जीव दया, सर्वश्रेष्ठ जन सेवा, सर्वश्रेष्ठ कन्या भ्रूण संरक्षण, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य, सर्वश्रेष्ठ अंगदान-देहदान, सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व विकास, सर्वश्रेष्ठ नारी चेतना, सर्वश्रेष्ठ तिरंगा शोभा यात्रा, सर्वश्रेष्ठ वॉकाथॉन, श्रेष्ठ जनसंपर्क, खेलकूद, झारखंड स्थापना दिवस, मंच स्थापना दिवस, देशभक्ति स्लोगन प्रतियोगिता, सेल्फी विद तिरंगा, कैंसर जागरूकता, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, वन महोत्सव (पर्यावरण), प्रकाशन तथा नवरात्रि में 9 दिनों में 9 कार्यक्रम जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्य शामिल हैं।

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन व विशाल पाडिया ने दी।


