मारवाड़ी युवा मंच झरिया का “दर्पण” नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन में 21 प्रस्तुतियां ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित 

Advertisements

मारवाड़ी युवा मंच झरिया का “दर्पण” नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन में 21 प्रस्तुतियां ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित

डीजे न्यूज,

तिसरा, धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “दर्पण” जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को झरिया स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला में फाइनल ऑडिशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य फिनाले के लिए यह अंतिम ऑडिशन था। प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में प्राप्त कुल 115 प्रस्तुतियों में से चयनित 28 प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया। निर्णायकों द्वारा गहन एवं निष्पक्ष मूल्यांकन के उपरांत इन 28 में से 21 श्रेष्ठ प्रस्तुतियों का चयन ग्रैंड फिनाले हेतु किया गया।

प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों एकल (जूनियर), एकल (सीनियर), समूह नृत्य — में विभाजित किया गया है। प्रत्येक श्रेणी में विजेता एवं उपविजेता को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दर्शकों की पसंद के आधार पर एक विशेष “दर्शक चयन पुरस्कार” भी प्रदान किया जाएगा।

ऑडिशन में निर्णायक के रूप में विनोद शर्मा एवं सुश्री आबदा परवीन, पूजा, सिमरन की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों का सूक्ष्म एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, नेहा मित्तल, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा एवं विशाल पलसानिया सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top