



मार्च माह में लक्ष्य निर्धारित कर वृहद पैमाने में बेलगड़िया में करें शिफ्टिंग : उपायुक्त

एलटीएच परिवारों के सत्यापन में संबंधित अंचल के कर्मी भी रहेंगे मौजूद
डीजे न्यूज, धनबाद: खनन क्षेत्र में आग से प्रभावित हाई रिस्क साइट से परिवारों को बेलगड़िया शिफ्टिंग को लेकर प्रशासन पुलिस, बीसीसीएल और जेआरडीए की संयुक्त बैठक समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित की गई।
अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने खनन क्षेत्र में आग से प्रभावित हाई रिस्क साइट से परिवारों को बेलगड़िया शिफ्टिंग को लेकर बीसीसीएल और जेआरडीए के पदाधिकारियों को मार्च के महीने में मेजर पैमाने में परिवारों को शिफ्ट करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ हीं प्रभावित परिवारों के बीच ओरिएंटेशन कैंप लगा कर शिफ्टिंग के दौरान तथा पश्चात मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराने के निर्देश दिए।
वहीं शिफ्टिंग के दौरान प्रभावित परिवारों को सामान शिफ्टिंग के लिए वाहन की व्यवस्था करने, सभी फ्लैट में सीएसआर फंड से फर्नीचर की व्यवस्था करने समेत कई अन्य लाभ देने के निर्देश दिए। साथ ही एलटीएच परिवारों के सत्यापन में संबंधित अंचल के कर्मी को भी स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए।
मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, अंचल के पदाधिकारी, बीसीसीएल के डीटी, सभी एरिया के जीएम, जेआरडीए के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।




