मानव जीवन में योग का महत्वपूर्ण स्थान: मंडल रेल प्रबंधक 

Advertisements

मानव जीवन में योग का महत्वपूर्ण स्थान: मंडल रेल प्रबंधक

डीजे न्यूज, धनबाद:

धनबाद मंडल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अधिकारी विश्राम गृह में योग सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में मंडल रेल प्रबंधक  अखिलेश मिश्र सहित अन्य उच्चाधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा योग प्रशिक्षक के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।| इसलिए हम सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top