मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पिता के ब्रह्मभोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवार को दी संवेदना

Advertisements

मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पिता के ब्रह्मभोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवार को दी संवेदना

डीजे न्यूज, चंद्रपुरा (बोकारो) : 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर स्व. नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने स्व. नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि “स्व. नेमनारायण महतो का जीवन सादगी, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों से परिपूर्ण रहा है। उनका आशीर्वाद समाज के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा।”

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री बेबी देवी व परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की सांत्वना दी।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को स्व. नेमनारायण महतो का निधन हो गया था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम में भावनात्मक माहौल बन गया और लोगों ने उन्हें एक सादगीपूर्ण और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में याद किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top