माननीयों ने कराई वार्ता, झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ का धरना स्थगित

Advertisements

माननीयों ने कराई वार्ता, झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ का धरना स्थगित

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : मंगलवार को धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर प्रस्तावित झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ का धरना अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। यह निर्णय संघ और एजेंसी रॉयल इंटरप्राइजेज के मालिक प्रदीप गोराई के बीच हुई वार्ता के बाद लिया गया, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी।

इस मौके पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक एवं मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, झरिया विधायिका रागिनी सिंह सहित सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों व बड़ी संख्या में विद्युत कर्मियों की उपस्थिति रही।

संघ ने धरना स्थगित करने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया। वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे, प्रदेश महामंत्री विक्रम भारद्वाज, उप महामंत्री दिलीप रवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष दुलाल कुम्भकार, उप सचिव जोगेंद्र रवानी, सह संगठन मंत्री बिहारी मंडल, धनबाद एरिया बोर्ड अध्यक्ष तौफीक कुरैशी, उपाध्यक्ष शैयद नाजिर हुसैन, गौतम कुमार, जिला मंत्री संजय यादव, कोषाध्यक्ष ॐ प्रकाश, उप कोषाध्यक्ष कुशलेन्द्र मिश्रा समेत दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top