



मांगे पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में हुई। बैठक में सहियाएं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अपनी समस्याओं से संघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया। कोविड के दौरान बकाया इंसेंटिव के भुगतान एवं मानदेय बढ़ोतरी का मामला भी उठाया गया।
महामंत्री संजूत सहाय ने कहा कि सभी मांगों से सिविल सर्जन एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अवगत करा दिया है। समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ ने आश्वासन दिया है कि स्थानीय स्तर की जायज मांगों को जल्द ही समाधान किया जाएगा।
बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष नरेश राव, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिलामंत्री नंदलाल गोप, कोषाध्यक्ष शंकर दसोंधी , प्रवक्ता रविश चंद्र सिन्हा, इकाई प्रमुख संयुक्त मंत्री राजेश पाण्डेय, मनीष शर्मा , अरविंद कुमार, मोनू कुमार शर्मा , डा0 गालीब हुसैन , डा शेखर चन्द्रा , भवेश प्रकाश , सन्नी लाल विद्यार्थी आदि मौजूद थे।
