मांदर की थाप पर झूमते रहे लोग

Advertisements

मांदर की थाप पर झूमते रहे लोग

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आमझर गांव में करमा विनती महोत्सव पर शनिवार की रात संथाली नृत्य गीत का आयोजन किया गया। पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा की गई । तत्पश्चात लखीराम मुर्मू द्वारा प्रस्तुत प्रवचन को सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। इस संथाली गीतों पर मांदर की थाप पर लोग नाचते गाते रहे। मौके पर चंद्रकांत बास्की, सुनील बास्की, महादेव बास्की, रूपेश बास्की समेत सैकड़ों थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top