Advertisements




मांदर की थाप पर झूमते रहे ग्रामीण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पांडेडीह एवं सरीसकुंडी गांव में सोहराय पर्व के मौके पर बुधवार को ग्रामीणों ने नृत्य गीत का आयोजन किया। महिला व पुरुषों ने सामूहिक रूप से नृत्य गीत प्रस्तुत किया। मांदर की थाप पर संथाली भाई बहनें सामूहिक रूप से दिन भर नाचते गाते रहे। मौके पर पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नुनुलाल टुडू, सुखलाल हेंब्रम, मनोहर हेंब्रम, सोनाराम टुडू, अनिल हेंब्रम, सुमित्रा देवी, लक्ष्मी देवी, कल्याणी देवी, मंगली हेंब्रम, तारा देवी समेत सैंकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।



