
मां मथुरासिनी पूजन को हरिणा में निकली कलश यात्रा
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : हरिणा के दीवान पैलेस में आयोजित दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजनोत्सव को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली ग ई। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु सायरबांध तालाब पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जलभरण करवाया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजनोत्सव के मुख्य यजमान राजेंद्र गुप्ता हैं। दो दिनों तक चलने वाले पूजनोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। सफल बनाने में मां मथुरासिनि पूजा समिति के संरक्षक राजेन्द्र राम गुप्ता, राधे रमण तरवे, संजय गुप्ता, अध्यक्ष रघुनंदन राम गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज भदानी, सह सचिव सुबोध गुप्ता व संतोष गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, विपिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विकास भदानी, रणधीर गुप्ता, पवन तरवे, राहुल गुप्ता, सत्यम गुप्ता आदि सक्रिय हैं।