मां मथुरासिनी पूजा : पूर्णाडीह में भव्य शोभायात्रा निकाली गई

Advertisements

मां मथुरासिनी पूजा : पूर्णाडीह में भव्य शोभायात्रा निकाली गई

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : माहूरी वैश्य मंडल की ओर से माँ मथुरासिनी पूजा के पावन अवसर पर पूर्णाडीह गाँव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, युवती, युवक, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।

शोभायात्रा की शुरुआत पूर्णाडीह शिव मंदिर से की गई और माथा अहरा से कलश में जल लेने के उपरान्त पुनः पूजा स्थल शिव मंदिर के प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में समाज के लोगों का उत्साह देखने लायक था।

यह कार्यक्रम 11 मार्च से 13 मार्च तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम है। पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकालकर पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई। वहीं दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top