मां-बेटी की खुलेआम पिटाई की घटना से दलित समाज में आक्रोश पीड़ित परिवार को न्याय व निष्पक्ष जांच की मांग

Advertisements

मां-बेटी की खुलेआम पिटाई की घटना से दलित समाज में आक्रोश

पीड़ित परिवार को न्याय व निष्पक्ष जांच की मांग

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): रामकनाली ओपी क्षेत्र में 1 जनवरी को बीच सड़क पर मां-बेटी की सरेआम पिटाई और उसके बाद 16 वर्षीय बेटी द्वारा फांसी लगाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना को लेकर दलित समाज में गहरा आक्रोश है। शनिवार को दलित समाज के श्यामलाल दास, पुनीत तुरी, पिंटू तुरी, शंकर तूरी सहित बड़ी संख्या में लोग रामकनाली ओपी पहुंचे और प्रभारी संतोष कुमार रवि से मुलाकात किया।  पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बहुजन समाज कल्याण संघ के केंद्रीय अध्यक्ष निशांत कुमार ने भी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। समाजसेवी बिनय पासवान ओपी प्रभारी से मिल पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। तुरी समाज के प्रखण्ड व जिला स्तरीय पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिले। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
ओपी प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की मां के फर्द बयान पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी महिला को ओपी लाकर  तहकीकात की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top