



माइनिंग स्टाफ के हक की लड़ाई लड़ना संगठन की प्राथमिकता

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): बस्ताकोला कोलियरी में एआईडीईवोए ( AIDEOA) की बैठक मंगलवार को रवि ओंकार की अध्यक्षता में हुई। संचालन अमित कुमार ने किया। एआईडीईवोए के महामंत्री कुश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में प्रमोशन – प्लेसमेंट, माइनिंग सरदार से ओभरमैंन में प्रमोशन, इंक्रीमेंट से संबंधित समस्या, मैनपावर बजट के अलावे अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया l
केंद्रीय पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि संगठित होकर रहना ही संगठन को महान बनता हैं और शक्ति प्रदान करता हैं।
महामंत्री कुश कुमार ने कहा कि माइनिंग स्टाफ के हक के लिए लड़ाई लड़ना ही संगठन की प्रथमिकता होगी। जिस तरह से पहले माइनिंग स्टाफ के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते थे उससे भी अधिक जोरदार ताकत से कार्य किया जाएगा और संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही साथ सभी को एक जुट रहते हुए पदाधिकारियों को हर एक माइनिंग स्टाफ के समस्याओं का निष्पादन करने के लिए दिशा निर्देश दिया l
बैठक में अरुण कुमार दुबे, शिव शंकर महतो, राकेश प्रसाद सिन्हा, प्रभात सिंह, राम प्यारे प्रसाद, बमबेश सिंह, संजय शैलेश, अमरेंद्र सिंह, संजीत शर्मा, कुलमणि पैकरे, अमित सिन्हा, सुमित सिंह, निर्मल मंडल, डेंगलाल मंडल, मुन्ना सिंह, विवेक कुमार, कमलेश यादव, डी. के. सिंह, पुलपुल झा, देवेन्द्र दास, विजय कांत, विवेक महतो, सुमन झा, अनीश कुमार राय, चंदन सिंह, सौरभ कुमार, प्रमोद पंडित, मुर्शिद बिहारी, विशाल केशरी, देवेन्द्र पासवान, सुशील राम आदि उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार सिंह ने किया।




