माहुरी समाज ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Advertisements

माहुरी समाज ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

डीजे न्यूज, पीरटांड (गिरिडीह) : 

“एक कंबल – एक मुस्कान” शीत राहत अभियान का पाँचवां दिन गुरुवार को पालगंज मंडल के हरलाडीह गांव में कंबल वितरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति द्वारा संचालित इस अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तर्वे, उपाध्यक्ष साहिल एकघरा और केंद्रीय सदस्य आदिप एकघरा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ गरीब और जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर कंबल दिया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवीन गुप्ता, सचिव गोपाल राम, नवयुवक समिति अध्यक्ष आशीष सेठ, संजय चरणपहाड़ी, नरेंद्र चरणपहाड़ी, बलदेव राम, सचिन गुप्ता और सतीश भदानी सहित कई लोग मौजूद रहे।

केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तर्वे ने कहा कि यह अभियान समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए समर्पित है और सेवा का सशक्त उदाहरण है। वहीं उपाध्यक्ष साहिल एकघरा ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top