लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह उत्सव भवन में कांग्रेस की बैठक आज

Advertisements

लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह उत्सव भवन में कांग्रेस की बैठक आज
डीजे न्यूज, धनबाद:
लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह उत्सव भवन में मंगलवार पूर्वाह्ण 11:00 बजे से कांग्रेस की बैठक होगी। उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह नगर निगम क्षेत्र के पर्यवेक्षक अजय कुमार दुबे उपस्थित रहेगें। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि बैठक में धनबाद निगम क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट, जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, नगर कांग्रेस कमिटी के सभी अध्यक्ष , मंच मोर्चा के सभी अध्यक्ष, धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सभी नवनियुक्त कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष उपस्थित होंगे।

 

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top