लटानी के लाल रॉकी दास ने नवोदय परीक्षा में लहराया परचम

Advertisements

लटानी के लाल रॉकी दास ने नवोदय परीक्षा में लहराया परचम

 

91.25 प्रतिशत अंक के साथ झारखंड में 72 वां रैंक लाया 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : मध्य विद्यालय लटानी के छात्र रॉकी कुमार दास ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। रॉकी लटानी गांव निवासी तपन कुमार दास का छोटा पुत्र है। वह राशन दुकान चलाता है। नवोदय प्रवेश परीक्षा में रॉकी ने 91.25 प्रतिशत अंक हासिल किया है। झारखंड में उसका 72 वां रैंक है। मध्य विद्यालय लटानी का वह प्रथम छात्र है जिसने नवोदय परीक्षा में सफलता हासिल की है। छात्र की सफलता पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजू रविदास व अम्बेडकर क्लब के सदस्यों ने बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top