लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की हो रही साजिश : सतीश केडिया

Advertisements

लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की हो रही साजिश : सतीश केडिया

गिरिडीह जिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 141वां स्थापना दिवस 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष सतीश केडिया द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और कई पंचायत प्रतिनिधियों के घरों पर भी झंडा फहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी से पहले और आजादी के बाद कांग्रेस की भूमिका, राष्ट्र निर्माण, उद्योग, शिक्षा व अंतरिक्ष अनुसंधान जैसी संस्थाओं की स्थापना पर विस्तार से चर्चा की गई। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और विचारधारा से अवगत कराया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन है जिसने देश को आजादी दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के बुनियादी ढांचे के निर्माण में कांग्रेस सरकारों ने बड़ी संख्या में उद्योग, डैम, आईआईटी, एम्स और इसरो जैसी संस्थाएं खड़ी कीं। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे फिर से देश को बचाने के लिए संघर्ष करें।

कार्यक्रम में संतोष मिश्रा, बलराम यादव, गौतम सिंह, मोहम्मद अली खान, मेराज अंसारी समेत कई नेताओं ने विचार रखे। कांग्रेस कार्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top