लोक आस्था का महापर्व चैती छठ 22 से, प्रसाशनिक तैयारियां तेज

Advertisements

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ 22 से, प्रसाशनिक तैयारियां तेज

मंत्री सुदिव्य सोनू ने मेयर प्रमिमला के साथ किया छठ घाटों का निरीक्षण

समय से पूर्व घाटों को दुरूस्त करने का दिया निर्देश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 22 मार्च से शुरू होने वाले लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है। इसी कड़ी में रविवार को झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ मेयर प्रमिला मेहरा, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो के महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विदित हो कि 22 मार्च से नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की शुरूआत से हो जाएगी। इस दिन व्रती स्नान के बाद शुद्ध सात्विक भोजन कद्दू-भात का सेवन करते हैं। वहीं 23 मार्च को दूसरे दिन को खरना पूजा होगा, इस दिन वर्तियों द्वारा मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाया जाता है। इसके बाद से ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जयेगी। तीसरे दिन 24 मार्च को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा ओर 25 मार्च को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस महापर्व का समापन होगा।‌ घाटों का निरीक्षण के बाद नगर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि सभी छठ घाटों का सौंदयीकरण, गेट निर्माण, साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, अर्घ्य के लिए जलार्पण की व्यवस्था निगम की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घाटों में जिन चीजों की कमी देखी जा रही है उसे जल्द से जल्द निगम की ओर से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। घाटों की साफ-सफाई को लेकर पर्याप्त मात्रा में मजदूरों को लगाया गया है। छठ घाटों तक पहुंचने वाली सड़क लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। कहा कि सभी छठ घाटों में साफ – सफाई और जो भी कमी देखी जा रही है उस पर काम किया जा रहा है ताकि किसी भी छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। घाटों का निरीक्षण करने के पूर्व नए परिषदन भवन में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें छठ महापर्व को लेकर अधिकारियों को दिशा – निर्देश दिए गए। इस बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अलावे मेयर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिला अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपनगर आयुक्त प्रशांत लायक, एसडीम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, झामुमो महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, टुन्ना सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह समेत नगर, मुफ्फसिल व पचम्बा के थाना प्रभारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top